Breaking

6/recent/ticker-posts

Relationship : इस तरीके से बनाएं अपने रिश्तों को बेहतर और मजबूत , जानिए

इस तरीके से बनाएं अपने रिश्तों को बेहतर और मजबूत , जानिए

#Relationship: Make your relationships better and stronger in this way, know



इसमें कोई दो राय नहीं कि रिश्तों का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। कई डॉक्टर और साइकेट्रिस्ट भी ऐसा कहते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, अच्छे रिश्ते व्यक्ति को स्वस्थ बनाने, खुश रखने और लंबी उम्र देने में मदद कर सकते हैं 

(1) रिश्तों के कमजोर होने और उनमें खटास आने की वजह से तनाव और चिंता भी बढ़ सकती हैं

(2) ये रिश्ते ही होते हैं, जो कठिनाई के समय में मदद के लिए हाथ बढ़ाते हैं। रिश्ते अकेलेपन को दूर करने और जीवन में स्थिरता लाने के साथ ही चुनौतियों का सामना करने के लिए हौसला बढ़ाते हैं। इसी वजह से रिश्तों को महत्वपूर्ण माना जाता है।

1. विश्वास

किसी भी रिश्ते के लिए विश्वास अहम नींव होती है। बिना भरोसे वाला रिश्ता खोखले पेड़ जैसा होता है, जो कभी भी गिर सकता है। इसी वजह से रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक दूसरे पर विश्वास करना जरूरी है।

2. बदलाव के लिए दवाब न डालें

कई बार हम अपने पार्टनर को खुद जैसा बनाने की कोशिश करते हैं, जिसकी वजह से रिश्तों में तनाव आने लगता है। इससे धीरे-धीरे रिश्ता इतना कमजोर हो जाता है और उसके टूटने का डर बना रहता है। इसी वजह से अपने पार्टनर को बदलने और खुद जैसा बनाने की कोशिश करने की जगह खुद की आदतों को बदल लें। इससे रिश्ते में मिठास घुलने के साथ ही इसकी डाेर भी मजबूत रहेगी।

3.एक दूसरे को समय दें

आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में एक दूसरे के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है। वक्त की इस कमी के कारण रिश्ता कमजोर पड़ने लगता है। यह समय रिश्तों को मजबूत बनाने के साथ ही आप दोनों को करीब लाने में मदद कर सकता है। कुछ और न सही, तो कम-से-कम एक दूसरे का सुख-दुख बांटने के लिए समय जरूर निकालें।

4. एक दूसरे का सम्मान करें

रिश्ता चाहे कैसा भी हो इसमें एक दूसरे का सम्मान बहुत अहमियत रखता है। आपने अंग्रेजी में वह कहावत तो सुनी ही होगी कि ‘गिव रिस्पेक्ट टेक रिस्पेक्ट।’ यदि आप रिश्तों को सम्मान नहीं देते हैं, तो लोग आपसे दूर भागने लगते हैं। इसी वजह से एक दूसरे की भावनाओं का, बातों का और सुझाव का सम्मान करें।

5. एक दूसरों की केयर करें

रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए सबसे जरूरी है एक दूसरे की केयर करना। एक दूसरों को पसंद आने वाली चीजों का ख्याल रखने से रिश्ता मजबूत होता है। इससे सामने वाले को एहसास होगा कि आपके लिए वो कितने खास हैं। इससे रिश्ते में मधुरता के साथ-साथ रिश्तों में मजबूती भी आ सकती है।


6. मन में बातों को दबाकर न रखें

रिलेशनशिप में सबसे जरूरी होता है कि अपनी भावनाओं और विचारों के बारे में खुलकर और ईमानदारी से बताना। कई बार बातों को मन में ही दबाने से रिश्ते कमजोर होने लगते हैं और एक-दूसरे पर लोग शक करने लगते हैं। ऐसे में हमेशा अपने मन की बात को सामने वाले को बताएं।

#Lifestyle, #Relationship,

Post a Comment

0 Comments